UP News: विधानसभा में दिवंगत विधायक आशुतोष टंडन को दी गई श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले सीएम योगी

UP vidhansabha: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई सदन में दिवंगत बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आशुतोष टंडन बीजेपी विधायक के निधन की सूचना मुख्यमंत्री बी सदन को दी है। सीएम योगी ने कहा कि वह पिछली सरकार में मंत्री भी रहे। वो एक कुशल मंत्री के तौर पर उन्होंने काफ़ी काम किया था। प्रदेश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। इस दौरान योगी ने उनकी जीवन यात्रा के बारे में सदन को जानकारी दी। योगी ने उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।

UP Assembly

सीएम योगी के बाद नेता प्रतिपक्ष नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी। इस मौक़े पर अखिलेश यादव ने आशुतोष टंडन के निधन को दुखद बताया। अखिलेश ने कहा कि मंत्री रहने के दौरान उन्होंने बेहतरीन काम किया। आशुतोष टंडन को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके निधन से उत्तर प्रदेश ने एक कुशल युवा नेता खो दिया है। वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा इस सदन से जुड़ीं रहेंगी।

राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल बालियान ने भी सदन में आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया। बालियान ने कहा कि टण्डन को राजनीति विरासत में मिली थी। उन्होंने कई महत्वपूर्ण समितियों में भी काम किया। उनकी इतनी खूबियाँ थीं कि उनके जाने के बाद याद आ रही हैं।

सदन में निषाद पार्टी के नेता शैलेंद्र त्रिपाठी ने आशुतोष टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशुतोष टंडन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उनको याद किया। मंत्री रहते हुए उन्होंने काफ़ी काम किया। उनके जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है।

इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, सदन में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना ने आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको उनके साथ बिताये गये समय का ज़िक्र करते हुए याद किया और अपनी श्रद्धॉंजलि दी। मोना ने कहा कि, आशुतोष टंडन का जाना इस सदन की भारी छती है। उनके द्वारा किए गए काम हमेशा अवस्मरणीय रहेंगे।

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरएलडी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने प्रतीकात्मक विरोध किया। सपा के विधायक ज़ाहिद बेग साइकिल से विधानसभा पहुँचे थे। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों का काफ़ी विरोध किया। बेग ने कहा कि सदन के भीतर मोबाइल बैन करना सरकार का सही कदम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+