अयोध्या में त्रेता युग का दर्शन! 3D ही नहीं, अब 7D तस्वीरें कराएंगी रियलिटी का एहसास
Ayodhya Museum 7D pictures: अयोध्या में त्रेता की कल्पना के आधार पर बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन के स्तर पर कई बड़े प्रयास जा रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण कार्य के साथ अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को चित्रण को दिखाने लिए नई तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। एक बयान में कहा गया है कि राम कथा संग्रहालय में भगवान हनुमान को समर्पित एक नई गैलरी में 3डी और 7डी तकनीक का उपयोग करके 20 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए एक विशेष गैलरी विकसित की जा रही है।
गैलरी के एक वर्ष के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और इसमें प्रति सत्र 25 आगंतुकों को जगह मिलेगी, प्रत्येक सत्र 30 मिनट तक चलेगा। यह राम कथा संग्रहालय की व्यापक परियोजना का हिस्सा है, जिसमें पूरा होने पर पांच अत्याधुनिक गैलरी होंगी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एक बयान में कहा, "हनुमान गैलरी आगंतुकों के लिए एक अनूठी और अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा की पेशकश करेगी। अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके, हमारा लक्ष्य जीवन को जीवंत बनाना है। गैलरी में हनुमान की ऐसा जीवंत चित्रण है, जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया।"
कब पूरी होगी गैलरी
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एक बयान में कहा कि गैलरी को पूरा होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा, "गैलरी के एक वर्ष के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और इसमें प्रति सत्र 25 आगंतुकों को जगह मिलेगी, प्रत्येक सत्र 30 मिनट तक चलेगा।" बता दें की रामकथा संग्रहालय में गैलरी की विकास संग्रहालय के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके तहत पांच अत्याधुनिक गैलरी बनाई जाएंगी।
परियोजना के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा: "हनुमान गैलरी आगंतुकों को एक अनूठी और अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा की पेशकश करेगी। अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके, हमारा लक्ष्य जीवन को जीवंत बनाना है।" भगवान हनुमान को इस तरह से जीवंत किया गया जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।"












Click it and Unblock the Notifications