UP News: उत्तर प्रदेश में 17 आईपीएस अफसरों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आईपीएस और आईएएस अफसरों के तबादले में लगी हुई है। हाल ही में मंगलवार को 17 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। इस फेरबदल में औरैया, संभल, महोबा, उन्नाव, सोनभद्र, शाहजहांपुर और झांसी जैसे जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल हैं।
आईपीएस शलभ माथुर को आईजी अलीगढ़ से आईजी स्थापना के पद पर भेजा गया है। प्रभाकर चौधरी अब डीआईजी अलीगढ़ होंगे। इससे पहले वे डीआईजी स्थापना के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा आईपीएस पलाश बंसल अब महोबा के एसपी होंगे। राजेश एस को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। सुधा सिंह को झांसी का एसएसपी बनाया गया है। वहीं यशवीर सिंह को रायबरेली का नया एसपी बनाया गया है।
सिद्धार्थ शंकर मीना को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। चारू निगम को सेनानायक 47वीं बटालियन पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है। अपर्णा गुप्ता को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है। कृष्ण कुमार को एसपी संभल, अशोक मीना को एसपी सोनभद्र, दीपक भूकर को एसपी उन्नाव बनाया गया है।
अभिषेक अग्रवाल को डीसीपी आगरा बनाया गया है। कुलदीप गुनावत जो पहले एसपी संभल थे। अब डीसीपी प्रयागराज बनाए गए हैं। अभिजीत आर शंकर डीसीपी उत्तरी लखनऊ से एसपी औरैया बनाए गए हैं।
अन्य बदलावों में अभिनव त्यागी को एएसपी गोरखपुर तथा अमृत जैन को प्रभारी एएसपी अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। प्रदेश में लगातार हो रहे तबादले विभिन्न जिलों में प्रशासनिक दक्षता को व्यवस्थित करने के लिए योगी सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications