कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी पलटी, फंसी ट्रेनें
उन्नाव इलाके में मालगाड़ी के दस डिब्बे पलट गए हैं। इससे डाउन लाइन की सभी ट्रेनें फंस गई हैं।
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन उन्नाव इलाके में डीरेल हो गई। ट्रेन के पटरी से उतरते ही इस डिब्बे पलट गए और उस ट्रैक पर आवागमन बाधित हो गया। Read Also: BMW कारें ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 97 गाड़ियों को नुकसान

सहजनी और उन्नाव के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। गेहूं ले जा रही इस मालगाड़ी के दस डिब्बे पलट गए। कानपुर और लखनऊ के बीच ट्रेनों की आवाजाही में इससे रुकावट आई है। डाउन लाइन की सभी गाड़ियां रोक दी गई हैं।

उन्नाव रेलवे स्टेशन से टावर वैगन के साथ स्टेशन सुपर चंदन की मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। Read Also: यूपी में एक ही रूट पर रेल हादसों के पीछे साजिश का शक, CBI को सौंपी गई जांच












Click it and Unblock the Notifications