BMW कारें ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 97 गाड़ियों को नुकसान
अमेरिका में साउथ कैरोलिना में BMW कारें ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, हादसे में 97 कारें क्षतिग्रस्त।
साउथ कैरोलिना। अमेरिका में एक ट्रेन हादसे में 97 बीएमडब्लू गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। घटना साउथ कैरोलिना के पास हुआ है। ट्रेन से बीएमडब्लू कारों को ग्रीअर स्थित प्लान्ट से चार्ल्सटन ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही ट्रेन पटरी से उतर गई।

इस दुर्घटना की वजह से ट्रेन में लदी 97 बीएमडब्लू कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन में 100 बीएमडब्लू कारें लदी हुई थी। जिन्हें चार्ल्सटन ले जाया जा रहा था, लेकिन रविवार दोपहर को ट्रेन कोलंबिया के पास पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन के दोनों इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गई। फौरन ही ट्रेन के डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। वहीं क्षतिग्रस्त बीएमडब्लू कारों को भी हटाकर वापस प्लांट पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं ट्रेन हादसे के बाद वहां यातायात बाधित हो गई है। पटरियों की मरम्मत का काम चालू है ताकि ट्रैफिक जल्द से जल्द शुरू हो सके।












Click it and Unblock the Notifications