देखिए कैसा है पीएम का Trade Facilitation Center, जहां एक साथ दिखेगी पूरी काशी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सुनहरे सपने को पूरा करते हुए बनारस के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इस एक छत के नीचे कई हस्तकला और हथकरघा से जुड़े हुए चीजों का उत्पादन होगा।

पीएम काशी पहुँचने के बाद सीधे बड़ालालपुर के Trade Facilitation Center (TFC) पहुँचे। वहीं अपने सम्बोधन में इसे देश को समर्पित करते हुए कहा कि हम वो हैं कि जिस परियोजना का शिलान्यास करते हैं तो उसका उद्घाटन भी हम ही करते है।
आज के काशी प्रवास में शहर में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा स्मृति ईरानी सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ ही पूरा महकमा बनारस में जुटा हुआ है।

यहाँ आने वाले महसूस करेंगे बनारस
पीएम ने उद्घाटन के बाद चमचमाते हुए इस सेंटर के बारे में बात करते हुए कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब पूर्वांचल की कला और कारीगरी पूरी दुनिया में इस फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से आकर्षण का केंद्र बनेगी।

विश्व मे मशहूर बनारसी साड़ी और सिल्क के व्यापार में करीब 20 हजार हैंडलूम के जरिये 60 हजार बुनकरों का परिवार इस व्यवसाय से जुड़ा है जिन्हें बिचौलियों से अब राहत मिलेगी और वो अपने सामानों को अपने तरीके से कस्टमर को सीधे बेच पाएंगे।

जो भी सैलानी यहां आएगा उसे राजवाड़े पोशाक जैसे शेरवानी, पगड़ी के अलावा हर वो चीजें उन्हें एक ही जगह मिलेगी जो उनके राजसी अंदाज को पूरा करेगी।

यही नहीं, यहां आने पर हर सैलानी काशी को लाइव महसूस कर सकता है, जैसे कि रामनगर की रामलीला, नाटी इमली का भरत मिलाप, यहाँ की कला संस्कृति और संगीत।

डिजिटल और थ्रीडी कालीन की हुई शुरुआत
बता दें कि भदोही के कालीन व्यापार को बढ़ावा देते हुए ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में डिजिटल और थ्रीडी कालीन के इफेक्ट डिस्प्ले बेहद खास हैं।

जैसे ही कोई खरीददार यहां भदोही की कालीन को देखने की इच्छा प्रकट करेगा उसे एक नहीं कई वैराइटी के कालीन देखने को मिलेंगे। वो भी पूरी तरीके से सेंसर युक्त यानी बस उसे अपने कदम आगे या पीछे रखने होंगे और डिजाइन चेंज हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications