नशे में था ट्रैक्टर का ड्राइवर, स्कूल बच्चों से भरे वाहन को मारी टक्कर, भीड़ ने की जमकर पिटाई

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में तांगे से स्कूल जा रहे बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों की माने तो हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक शराब के नशे मे था जिसके चलते ये घटना हुई। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और ड्राइवर पुलिस के हवाले कर दिया।

 Tractor collision in school van 7 children injured in Shahjahanpur

हादसा खुटार थाना के स्टेट हाईवे पर हुआ है। बताया जाता है कि स्कूल वैन खराब होने पर ऑक्सफोर्ड कान्वेंट के स्कूली बच्चे तांगे पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इसी बीच पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने तांगे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चे उछलकर दूर जा गिरे और टांगा पलट गया। इस हादसे में कान्वेंट स्कूल के आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

लोगों की माने तो ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर शराब के नशे में था और इसी के चलते उसने स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्चों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, डॉ. राहुल यादव के की माने तो 7 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ के मुताबिक लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+