निजी समस्या दूर करने के लिए तांत्रिक ने हवन कुंड में डलवाए लाखों के जेवर, रात में हुआ गायब

इटावा। यूपी के इटावा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक बाबा ने एक स्कूल दम्पत्ति से उनकी समस्या का समाधान करने के नाम पर 8 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर ठग लिए और फरार हो गया। अब पीड़ित स्कूल दम्पत्ति न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

to overcome personal problems of couple baba looted money and jewellery in etawah

इटावा के थाना सिविल लाइंस के जालिम अड्डा के रहने वाले एक स्कूल के प्रबंधक हरेंद्र शाक्य और सीमा देवी 20 दिन पहले शहर में समस्या समाधान केंद्र के चलाने वाले एक तांत्रिक बाबा से मिले। उसने इनकी घरेलू समस्या का प्रमुख कारण उनके स्कूल की जमीन पर गढ़ा धन बताया। उस तांत्रिक बाबा ने इस स्कूल प्रबंधक दम्पत्ति को यह बताया कि उनकी इस समस्या के समाधान के लिये 250 ग्राम सोना,चांदी, हीरे व अन्य धातु से स्कूल में ही हवन करना होगा।

to overcome personal problems of couple baba looted money and jewellery in etawah

पीड़ित दम्पत्ति ने तांत्रिक बाबा को बताई हुई चीजें अपनी खेती बेचकर मुहैया करवाई। उस तांत्रिक बाबा ने 15 दिन तक एक घड़े में सोने चांदी व हीरे के जेवर रख कर हवन करने का ढोंग किया और 15 दिन बाद सारा सामान लेकर फरार हो गया। इस मामले पीड़ित दम्पत्ति ने एसपी सिटी से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया है। हालांकि इस मामले में एसपी सिटी रामयश यादव ने हमारे कैमरे के सामने तो कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी: दहेज ना देने पर पहले महिला पर किरोसिन डाल किया जलाने का प्रयास, बाद में फोन पर दिया तीन तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+