Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दरोगा की पिटाई से पहले सामने आया एक और वीडियो, सुलझेगी गुत्थी

मेरठ। देशभर में दरोगा पिटाई की वीडियो की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मामले में अब तक आठ वीडियो आ चुके हैं। मेरठ में मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल पंवार की बीजेपी पार्षद द्वारा पिटाई किए जाने वाले मामले में नए मोड़ आते जा रहे हैं। सारे वीडियो के बाद इस वीडियो में दरोगा के साथ महिला बाजू में बैठी दिख रही है। वीडियो में दरोगा और महिला खाने की टेबल पर बैठे हैं। खाना ऑर्डर से पहले दोनों में खूब बातें हो रही हैं। दरोगा की विवेचना पर इस वीडियो ने बड़ा प्रश्न खड़ा दिया है। बता दें कि महिला ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया था कि वह अधिवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि उस दिन शराब का सेवन नहीं किया था। होटल मालिक ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है।

सीसीटीवी में दिखे दोनों साथ में

सीसीटीवी में दिखे दोनों साथ में

दरअसल ये वीडियो 15 मिनट 34 सेकेंड का है, लेकिन टाइम लिमिट को देखते हुए हमने इसे शॉर्ट किया है। इस वीडियो में दरोगा और महिला खाने की टेबल पर बैठे हैं। खाना ऑर्डर से पहले दोनों में खूब बातें हो रही हैं। महिला दरोगा के कंधे और उसके गाल पर बार-बार हाथ लगा रही है। इस वीडियो के आने के बाद दरोगा और पुलिस के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें कि दरोगा सुखपाल ने बताया था कि वह और महिला अलग-अलग समय पर आए थे। दरोगा ने कहा था कि वह पहले से ही खाना खा रहा था। लेकिन वीडियो में दोनों के लिए एकसाथ खाना लाया गया।

फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा

फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा

एसएसपी अखिलेस के मुताबिक इन वीडियो की जांच कराई जाएगी जिसके लिए इनको फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। कई और सीसीटीवी फुटेज आने के बाद साफ हो गया कि महिला और दरोगा होटल में एक साथ आए थे। बता दें कि पुलिस अधिकारियों का पहली बार बयान आया था दरोगा ड्यूटी पर नहीं था। दरोगा ने परिवार की परेशानी बताकर थाने से जा चुका था। सवाल बड़ा है कि आखिर दरोगा द्वारा सूर्यास्त के बाद किसी महिला वादी को होटल में बुलाकर कैसी विवेचना की जा रही थी। इस पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

दरोगा की विवेचना पर सवाल

दरोगा की विवेचना पर सवाल

बता दें कि जो पहले वीडियो में दरोगा सुखपाल के साथ मौजूद महिला के हाथ में उसकी सर्विस रिवॉल्वर थी। महिला होटल मालिक को उसके जरिए डराती नजर आ रही है, जबकि दरोगा रिवॉल्वर उसके हाथ से छीन रहा है। दरोगा की पिटाई का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दिन भर इस घटना की चर्चाएं होती रहीं।

ये भी पढ़ें- यूपी: पंचायत का महिला को फरमान, कहा- दो शौहरों के साथ रहो 15-15 दिन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+