शहीदों की याद में युवा दिवस के मौके पर 10 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा

मथुरा। देश की आजादी के लिये जान न्योछावर करने वाले शहीदों की याद में युवा दिवस के मौके पर हजारों स्कूली छात्रा और छात्रों ने दस किलो मीटर की तिरंगा यात्रा मिलकर निकाली। इस तिरंगा यात्रा में बच्चे ही नहीं बड़े और बुजुर्गों मे भी खासा उत्साह देखा गया और सभी ने तिरंगे को अपने हाथों से पकड़कर एक लम्बी लाइन बनाई और शहीदों को नमन किया।

Tiranga Yatra of Ten Kilometer in Mathura Uttar Pradesh

12 जनवरी 2018 को 10 किमी की तिरंगा यात्रा एवं शहीदों के परिजनों के स्वागत-सम्मान की तैयारी में पूरा मथुरा जनपद जी-जान से जुट गया। कार्यक्रम संयोजक आर्य अशोक शर्मा ने बताया कि यह मथुरा के इतिहास का अनूठा कार्यक्रम होगा जिसमें हजारों छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। चन्द्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अस्फाक उल्ला खांन, तात्या टोपे, महाराणा प्रताप, सुभाष चन्द्र बोस, दीनदयाल उपाध्याय, मंगल पाण्डे, राजगुरू, लोकमान्य तिलक इत्यादि के परिजन खुले रथ में बैठकर थाना हाइवे से मुडेसी गए।

इस रथ यात्रा को महर्षि दयानन्द पुनर्वास संस्थान, राल एवं अचल कैम्प, मथुरा के दिव्यांग विद्यार्थी मन्त्रोच्चार एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूरे यात्रा मार्ग में शहीदों के परिजनों पर पुष्प वर्षा की गयी। 10 किमी की इस तिरंगा यात्रा मार्ग को 20 भागों में बांटा गया है।

छात्रा आकांक्षा और ज्योति चौधरी ने बताया की युवा जयंती के साथ साथ विवेकानन्द जयंती है और इस रैली में हजारों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया है इस तिरंगा रैली के दौरान हम लोग सभी को सन्देश देना चाहते हैं। ये बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ ,पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ की भी अपील करते हैं। इस तरह की रैली देश में पहली बार हुई है और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+