यात्रीगण ध्यान दें, इन ट्रेनों का अब बदल गया है समय
भारतीय रेलवे का नया टाइम टेबल आधी रात से ही लागू हो चुका है। नए टाइम टेबल से कई ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान का समय बदल गया है। कई ट्रेन का नंबर बदला गया है जबकि कई ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इलाहाबाद जंक्शन से जुड़ी 48 ट्रेन इस बदलाव का हिस्सा हैं।
इलाहाबाद। भारतीय रेलवे का नया टाइम टेबल आधी रात से ही लागू हो चुका है। नए टाइम टेबल से कई ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान का समय बदल गया है। कई ट्रेन का नंबर बदला गया है जबकि कई ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इलाहाबाद जंक्शन से जुड़ी 48 ट्रेन इस बदलाव का हिस्सा हैं। जिसमें दूरंतो, रीवांचल, हरिद्वार, कालका, हावड़ा-आनंद विहार, पवन एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। जबकि इलाहाबाद के छिवकी रेलवे स्टेशन से भी 9 ट्रेनों का सयय बदला है। इलाहाबाद से संबंधित 22 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने से भी इनकी टाइमिंग प्रभावित हुई है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि इससे यात्रियों को बहुत लाभ होगा। अब प्लेटफॉर्म खाली होने के इंतजार में ट्रेनों को आउटर के बाहर इंतजार नहीं करना होगा। ट्रेन समय से आएंगी और जाएंगी।

इनका समय बदला
1 - इलाहाबाद दिल्ली दूरंतो अब 6:10 के बजाय 5:50 पर इलाहाबाद पहुंचेगी।
2 - रीवांचल एक्सप्रेस 20:35 के बजाय 20:30 पर इलाहाबाद पहुंचेगी।
3 - हरिद्वार एक्सप्रेस 23:25 के जगह अब 23:45 पर आयेगी।
4 - कालका मेल अब 9:25 पर न पहुंचकर 25 मिनट पहले 9:00 बजे ही इलाहाबाद पहुंचेगी।
5 - पवन एक्सप्रेस भी अब 10 मिनट पहले आयेगी। अभी तक यह 3:15 पर आती थी। लेकिन अब यह 3:05 पर आ जायेगी।
6 - हावड़ा-आनंद विहार की नयी टाइमिंग 7:45 की हैं पहले यह 7:50 पर इलाहाबाद आती थी।
7 - एलटीटी-जयनगर अब 9:17 की जगह 9:07 पर इलाहाबाद के छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ।
8 - छपरा-सूरत भी 20:45 की जगह 20:35 पर इलाहाबाद के छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
9 - वाराणसी-एलटीटी 12:57 की बजाय 12:45 पर
इलाहाबाद के छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
10 - वाराणसी-उधना की नयी टाइमिंग 9:13 है। पहले यह 9:28 पर छिवकी आती थी।
11 - गोरखपुर-एलटीटी अब 21:56 पर ना आकर 21:33 पर छिवकी आयेगी।
12 - संघमित्रा एक्सप्रेस में 15 मिनट का फर्क है। 56 यह 2:05 की जगह 1:50 पर छिवकी पहुंचेगी।
13 - पाटलिपुत्र-यशवंतपुर अब 2:15 की जगह 2:10 पर छिवकी आयेगी।
इनके बदले नंबर
1 - ट्रेन नंबर 11065/11066 की जगह 11061/11062 होगा। यह पवन एक्सप्रेस ट्रेन है।
2 - ट्रेन नंबर 24155/24156 क्षब 22431/22432 हो गया है। यह इलाहाबाद - ऊधमपुर एक्सप्रेस है।
3 - 22811/22812 भुवनेश्वर राजधानी हफ्ते में एक दिन नए नंबर 20817/20818 के नाम से चलेगी। इसका रास्ता तब बदला जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications