TIMES NOW-Polstrat Opinion Poll: यूपी में अब की बार किसकी सरकार, क्या फिर वापसी करेंगे CM योगी?

लखनऊ, 17 नवंबर। उत्तर प्रदेश सहित अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच कई राज्यों से ओपिनियन पोल सामने आने लगे हैं जिससे आगामी चुनाव के परिणाम को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं। हाल ही में टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश की जनता से चुनाव के लेकर उनकी राय पूछी गई। पोल के मुताबिक यूपी की जनता फिर से योगी आदित्यनाथ को सीएम के रूप में देखना चाहती है।

TIMES NOW-Polstrat Opinion Poll Yogi Adityanath can become CM again in Uttar Pradesh

Recommended Video

    UP Election 2022 Opinion Poll: Uttra Pradesh में क्या फिर होगी CM Yogi की वापसी ? | वनइंडिया हिंदी

    ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है लेकिन यीएम योगी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहेंगे। अगले साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 239 से 245 सीटें मिलने की उम्मीद है। बता दें कि 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी को 2022 में स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था।

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव : प्रियंका के लिए 'करो या मरो’ की लड़ाई

    वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) 119-125 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है, उसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 28-32 सीटों के बीच जीत सकती है। प्रियंका गांधी वाड्रा के अथक प्रयास के बावजूद कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में यूपी के मतदाताओं को प्रभावित करने की संभावना नहीं है। कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ 5 से 7 सीटें आने की उम्मीद है। टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से करीब 9000 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 6-10 नवंबर के बीच ये पोल किया गया था। इसमें से ज्यादातर लोग योगी सरकार के कामकाज से खुश दिखे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+