अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत इन जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के मुताबिक, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई पर अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों में बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। वही, मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के रास्ते यूपी के बलिया में सोमवार को मानसून प्रवेश कर चुका है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के कई जिलों- अयोध्या, बहराइच, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और आस-पास के जिलों में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में गिरवाट देखने को मिली है और लोगों को उमस से राहत।

मौसम हुआ काफी सुहाना

मौसम हुआ काफी सुहाना

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि बिहार के रास्ते यूपी के बलिया में सोमवार को मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून के बीच पूर्वांचल की तरफ से आ सकता है और इससे ठीक पहले 16 और 17 जून को इसकी पहली बारिश शुरू होने के आसार हैं। संगम नगरी प्रयागराज में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत मिली है। प्रयागराज में मंगलवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से यहां का मौसम काफी सुहाना हो गया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज़ बदल गया है और लोगों को खासी राहत मिली है।

कृषि के लिए बहुत लाभकारी होता है मानसून का समय से आना

कृषि के लिए बहुत लाभकारी होता है मानसून का समय से आना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि सोमवार को मानसून ने बिहार होते हुए बलिया को टच कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को बढ़ते हुए बहराइच और फतेहपुर तक पहुंच गया। यह अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा समय से मॉनसून का समय से आना खासतौर पर कृषि के लिए बहुत लाभकारी होता है। बीते वर्ष प्रदेश में मानसून का आगमन 22 जून को हुआ था लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले पहुंचा मॉनसून लोगों को भिगोने को तैयार है।

अन्नदाता रहें तैयार

अन्नदाता रहें तैयार

अन्नदाता के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ.सीपी श्रीवास्तव बताते हैं कि धान की नर्सरी किसान लगा चुके हैं और यह नर्सरी अगले एक-दो दिन में 20 दिन की हो जाएगी। यानी रोपाई के लिए पौध तैयार है। जैसे ही बारिश होगी किसान खेतों में धान की रोपाई कर दें। वहीं बारिश से खेत गीले हो जाएंगे। जिसके बाद अरहर,ज्वार, बाजरा और मक्का की बोवाई करनी होगी। इसलिए किसान तैयारी शुरू कर दें। अगले कुछ दिन बुवाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+