यूपी के इन शहरों में आज आ सकता है भयंकर तूफान, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन घंटों में आज यूपी के आगरा, बिजनौर, बरेली, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर में भयंकर तूफान आ सकता है और भारी बारिश हो सकती है। अनुमान के मुताबिक बारिश के दौरान यहां तेज हवाएं और बिजली कड़क सकती हैं।

गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले कहा था कि मानसून के सक्रिय होने के साथ पहाड़ी राज्यों में आगामी दिनों में मौसम बिगड़ने के आसार है और इसलिए उसने इन इलाकों में भी अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के आठ जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड के आठ जिलों पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

वहीं दिल्ली में भी आज बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश आने की आशंका जताई है। अगले दो से तीन दिनों तक यहां भी रूक रूक कर बारिश होने की बात कही गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।












Click it and Unblock the Notifications