अगले 3 घंटे में यूपी के इन 16 जिलों में भारी बरिश की आशंका, अलर्ट जारी
लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है, जिन जिलों के लिए उसने अलर्ट जारी किया है, उनके नाम है लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, फैजाबाद, बाराबंकी, मणिपुरी, बलरामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायू, फरूखाबाद, जालौन, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामिली, विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आम जन-जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बता दें कि रविवार को एएनआई ने रिपोर्ट दी थी शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण यूपी में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों पर कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिस वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जिस कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बन गया है।
विभाग के मुताबिक बारिश का दौर अभी दो-तीन दिल चलेगा। इससे पहले अगस्त महीने में औसतन से कम बारिश दर्ज की गई है जिसके तहत बताया जा रहा है कि अगस्त में कम हुई बारिश की कमी सितंबर में पूरी हो सकती है। फिलहाल विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों को हिदायत दी है कि वो बिना जरूरत आज और कल घर से बाहर ना निकलें।












Click it and Unblock the Notifications