एटा: खेत में खींचकर लड़की से किया गैंगरेप, बेहोश होने पर छोड़कर हुए फरार
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के तीन आरोपियों ने पीड़िता को खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के बेहोश होने पर उसे घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रमीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि पीड़िता के चाचा ने तहरीर में बताया कि 14 वर्षीय लड़की गुरुवार सुबह शौंच के लिए घर से बाहर खेत गई थी। वापस लौटते समय गांव के ही तीन युवकों ने कथित रूप से उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है और लड़की को बेहोशी की हालत में घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां होश आने पर उसने अपने साथ घटी घटना को बताया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पक्ष के परिवार के बीच आपसी रंजिश पहले से चल रही है और एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications