यमुना एक्सप्रेस वे पर जॉगिंग कर रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत

मथुरा। यूपी में मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने तीन युवकों को कुचला। थाना सुरीर कोतवाली इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 76 के पास तेज गति से आते एक ट्रक ने दौड़ लगाते 3 युवकों को रौंदा। मौके पर तीनों युवकों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने यमुना एक्सप्रेस वे को चार घंटे के लिए जाम कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी।

Three youth crushed by truck on Yamuna Express Way

थाना सुरीर इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह लगभग पांच बजे बड़ा हादसा हो गया जब इलाके के गांव सिकंदर पुर के तीन लड़के घर से यमुना एक्सप्रेस पर एक्सरसाइज करने निकले और जैसे ही वो दौड़ लगाते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 76 के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आते बेकाबू तेजगति में ट्रक ने तीन युवकों को कुचल दिया जिससे तीनों लड़कों की तुरंत ही मौके पर मौत हो गई।

तीनों लड़को को कुचलकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया और हर तरफ हाहाकार होने लगा लेकिन जब ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर यमुना एक्सप्रेस वे को दोनों तरफ से अभी तक जाम कर दिया।

उनमें पुलिस खिलाफ काफी आक्रोश है। वहीं स्थानीय पुलिस के अधिकारी अब मौके पर हैं और लोगों को जाम खोलने को समझा रहे हैं लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+