इलाहाबाद ट्रिपल मर्डर: पिता, बेटी और नातिन की गला काटकर बेरहमी से हत्या

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में एक बड़ी वारदात हुई है। सोमवार की दोपहर में करीब एक बजे एक ही परिवार के 3 लोगों का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों उठाये और तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के शक में दामाद को हिरासत में लिया गया है। मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है। सौतेली बहन भी शक के घेरे में है।

three people death in cut off the throat in Allahabad

घटना इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र की है। टीवीनगर के 374जी ब्लॉक में मोहम्मद यूनुस (70) अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता था। बता दें कि यूनुस की बेटी सलमा बेगम (28) की शादी कई साल पहले हुई थी, लेकिन वह अपने पिता के घर ही रह रही थी। बता दें कि सलमा के साथ उसकी बेटी आईना (5) भी इस घर में रहती थी। सोमवार की दोपहर में हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से तीनों का गला काटकर हत्या कर दी।

three people death in cut off the throat in Allahabad

बता दें कि सलमा व उसकी बेटी का शव कमरे के अंदर मिला है। जबकि यूनुस खान का शव घर की गैलरी में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी पडोसियों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई है, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने दामादा को हिरासत में लिया है और मामले की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+