शाहजहांपुर: चुनावी रंजिश और लड़की में उलझी तीन हत्याओं की सुई

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो पक्षों मे खूनी संघर्ष के मामले में घंटों बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ हुई ताबड़तोड़ फाइरिंग में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घनी आबादी वाली कॉलोनी में दोनों पक्षों की तरफ से एक के बाद एक करीब 25 राउंड फायर हुए। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष के तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना के पीछे पास में रहने वाली एक युवती है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

घटना के पिछे एक बात और सामने आ रही है। एक पक्ष सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान का बेहद करीबी है। सपा जिलाध्यक्ष करीबी मुशीर नगरपालिका मे ठेकेदारी करता था। साथ ही मुशीर ने सपा जिलाध्यक्ष की मां जहाआरा को नगरपालिका चुनाव लड़ाया था। जिसमेें जहाआरा की जीत हुई थी। वहीं दूसरा पक्ष इसरार, इमरान और उसका भाई मिनहा बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव मे सपोर्ट कर रहे थे। मिनहा ने अपने घर बीजेपी का कार्यालय भी बनाया था। इस संगीन घटना को पुलिस पुरानी चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

 20 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

20 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

इस खूनी संघर्ष मे तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर बीस नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष ने तहरीर में सपा जिलाध्यक्ष का भी नाम लिखा है। वहीं गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको बरेली रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस अब दोनो पक्षों के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

15 मिनटों तक लगातार फायरिंग

15 मिनटों तक लगातार फायरिंग

थाना सदर बाजार के आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने दबी जुबान में बताया कि वह लोग घर में परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी अचानक पटाखों की आवाज आने लगी। सोचा कि किसी शादी मे पटाखे छुड़ाए जा रहे होंगे। लेकिन तभी चीखपुकार की आवाजें आने लगी। घर के बाहर आकर देखा तो मुशीर और इसरार उसका भाई इमरान के बीच आमने सामने फायरिंग हो रही थी। ये देखकर कॉलोनी के सभी लोग घरों में घुस गए। इस दौरान दोनों तरफ से 24 राउंड फायर हुए। जब फायरिंग होना बंद हो गई उसके बाद जब घर के बाहर आकर देखा तो मुशिर की लाश जमीन पर पड़ी थी और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली लगी थी जिनको जिला अस्पताल भेजा गया।

लड़की को लेकर हुई कहासुनी

लड़की को लेकर हुई कहासुनी

जानकारी के मुताबिक जन्माष्टमी के एक दिन बाद मोहल्ले के रहने वाले युवक के घर पार्टी हुई थी। उस पार्टी में दोनो पक्ष पहुचें थे। उस पार्टी में भी दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। पक्ष के मुशीर का मोहल्ले की रहने वाली युवती से बातचीत होती थी। लेकिन उसी युवती की दूसरे पक्ष के युवक से भी बात होती थी। चर्चा है कि दूसरे पक्ष ने उस युवती को लेकर पार्टी मुशीर पर कमेंट्स किया था जो मुशीर को नागवार गुजरा था। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की भी धमकी और आमने सामने गोली मारने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+