मुरादाबाद भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को भी मिली धमकी, मांगी दस लाख की रंगदारी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायकों को लगातार मिल रही धमकी में मुरादाबाद का नाम भी जुड़ गया। मुरादाबाद शहर सीट से विधायक रितेश गुप्ता से वाट्सएप पर दस लाख रुपये मांगे गए और न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। भाजपा विधायक को देर शाम मिले इस मैसेज सेंडर का फोन नंबर किसी दूसरे देश का लग रहा है।

Threatening to another BJP MLA from Moradabad

इस मैसेज के मिलने पर विधायक रितेश गुप्ता धमकी भरे मैसेज की शिकायत करने के लिए एसपी सिटी और उसके बाद मुरादाबाद एसएसपी से भी मिले। उन्होंने वाट्सएप पर मिली धमकी के सबूत पुलिस के आला अधिकारियों को सौप दिए। इस मैसेज में तीन दिन में दस लाख रुपयों की मांग, पैसे ना देने पर विधायक और परिवार को जान से मारने की धमकी भरा संदेश लिखा गया है। मुरादाबाद विधायक को धमकी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया।

Threatening to another BJP MLA from Moradabad

अपने घर में मौजूद भाजपा विधायक ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके नंबर पर धमकी वाले नंबर से वीडियो कॉलिंग भी की गई थी जो उनके द्वारा रिसीव नहीं की गई। विधायक ने लिखित में रंगदारी की तहरीर भिजवा दी है और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत करा दिया है। इस मामले में डीजीपी स्तर से पहले ही जांच शुरू है क्योंकि और विधायकों को भी धमकी मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+