संसद भवन उड़ाने की धमकी भरा VIDEO वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और बीजेपी की तमाम योजनाओं पर अपशब्द कह रहा है।

सहारनपुर। सहारनपुर में एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो स्थानीय लड़कों ने बनाया है जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। संदिग्ध युवकों की धमकी के बाद हाई अलर्ट जारी है। पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए संसद भवन को उड़ाने की धमकी भरा वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस और साइबर सेल की कई टीमें जांच में जुट गई हैं।

संसद भवन उड़ाने की धमकी भरा VIDEO वायरल

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो में एक युवक हाथ में कैंची लिए हुए है। ये युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और बीजेपी की तमाम योजनाओं पर अपशब्द कह रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में ये युवक संसद भवन तक को उड़ने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। जबकि एक अन्य युवक इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में खुफिया विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की कई टीमें वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश में जुट गई है। इस बारे में एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है। जो शख्स इस वीडियो में दिखाई दे रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत नकुड कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+