मुरादाबाद में दिनदहाड़े 33 लाख की लूट, बीच चौराहे पर हुई घटना

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम रहने वाले चौराहे पर उस समय हड़कम्प मच गया जब दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश तैंतीस लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Thirty three lakh looted in Moradabad

मुरादाबाद के सबसे बिजी रहने वाले चौराहे स्थित एक्सिस बैंक को बदमाशों ने शनिवार दोपहर उस समय अपना निशाना बनाया जब दो कर्मचारी बैंक से तैंतीस लाख रुपये निकाल कर किसी एटीएम में डालने के लिए जा रहे थे। ये दोनों कर्मचारी बैंक के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी की तरफ जैसे ही बढ़े उसी समय दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी मुरादाबाद भी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और लूट की घटना के विषय में दोनों कर्मचारियों से बात करते हुए जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की बात दोहराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+