आतंकवाद: अखिलेश यादव के बयान से मचा बवाल, गृह राज्य मंत्री बोले- सपा प्रमुख को देशहित की समझ नहीं
लखनऊ, 13 जुलाई। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को बड़े धमाके से दहलाने की आतंकवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। बीते दिनों लखनऊ के काकोरी में यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन से फिलहाल पूछताछ जारी है। इस बीच प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आतंवादियों की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीजेपी पर संदेह जताने वाले बयान पर अब बवाल मच गया है।

Recommended Video
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। नित्यानंद ने पलटवार करते हुए उल्टा अखिलेश यादव पर ही चुनाव और राजनीति के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, चाहे वह अखिलेश (यादव), कांग्रेस या राजद हों, मैं चुनाव और राजनीति के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल करने वालों को सलाह देना चाहूंगा कि वह देश के बारे में सोचें। देश को गुमराह करने के लिए भ्रामक बयान देना ठीक नहीं है। लोग काफी समझदार हैं।
यह भी पढ़ें: ATS की कार्रवाई पर मायावती-अखिलेश ने उठाए थे सवाल, अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार में आतंवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जाती, बल्कि उन पर कार्रवाई की जाती है। विपक्ष को मोदी सरकार का शुक्रिया करना चाहिए कि किसी हादसे से पहले ही आतंकवादियों को पकड़ा जा रहा है। आतंकी घटनाओं या उन पर होने वाले एक्शन को चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है। आतंकवादी गतिविधियों से चुनाव को कोई संबंध नहीं है, आतंकियों को रोकना देश हित में कार्रवाई होती है। नित्यानंद राय ने आगे कहा, अखिलेश यादव को इन बातों की समझ नहीं है इसलिए आतंकियों की कार्रवाई को चुनाव से जोड़ते हुए बयान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications