मंदिर में बीजेपी नेता की पत्नी से वारदात, मां दुर्गा के सामने लूटा

करीब 20 से 25 महिलाएं पूजा करने आईं थीं। तभी वहां तीन अज्ञात लोग भी खड़े थे। जैसे ही महिला ने पूजा करना शुरू किया वो अपने मंसूबे लेकर उस पर टूट पड़े।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीजेपी नगर अध्यक्ष की पत्नी को मंदिर में पूजा करने के दौरान दिन दहाड़े चोरों ने लूट लिया। चोर दिन दहाड़े महिला के गले की चेन काटकर फरार हो गए। सोने की चेन का वजन ढाई तोले है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। सूचना के बाद मंदिर पहुंचे नगर अध्यक्ष ने साथियों के साथ थाने में तहरीर दी है। वहीं नगर अध्यक्ष का कहना है कि नवरात्र के मौके पर मंदिरों मे काफी भीड़ है लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मंदिरों के आसपास एक भी पुलिसकर्मी को तैनात नहीं किया है।

Theft in temple with BJP leaders wife
Theft in temple with BJP leaders wife

दरअसल मामला थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक दुर्गा मंदिर का है। यहां के बीजेपी के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम की पत्नी गीता गुप्ता आज सुबह मंदिर में पूजा करने गई थी। नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम ने बताया कि मंदिर में करीब 20 से 25 महिलाएं पूजा करने आईं थीं। तभी वहां तीन अज्ञात लोग भी खड़े थे। जब उनकी पत्नी गीता गुप्ता ने पूजा करना शुरू किया तो पीछे खड़े तीन अज्ञात लोगों में एक ने महिला के गले से सोने की चेन काट दी और लेकर फरार हो गए। उनका कहना है कि सोने की चेन का वजन ढाई तोले है। उसकी कीमत करीब 70 हजार रुपे है।

Theft in temple with BJP leaders wife
Theft in temple with BJP leaders wife

उनका कहना है कि नवरात्र के मौके पर मंदिरों में सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। जबकि पुलिस को वहां ड्यूटी पर लगाना चाहिए था लेकिन जिस जगह ये वारदात हुई वहां पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। फिलहाल नगर अध्यक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। जलालाबाद के सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि उनको तहरीर मिल गई, जिसमें सोने की चेन काटने की बात की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल अब मंदिर के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+