कानपुर में चोरी की वारदात हुई सीसीटीवी में कैद, देखिए वीडियो

कानपुर में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपए ले गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अपनी चार पहिया गाड़ी को दुकान के पास लगाकर शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुये और दुकान की गुल्लक में रक्खे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गये। चोर जिस वक्त घटना को अंजाम दे रहे थे उनकी सारी करतूत दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

कानपुर में चोरी की वारदात हुई सीसीटीवी में कैद, देखिए वीडियो

कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र वीआईपी एरिया में आता है। इसी क्षेत्र में मोहित दीक्षित का मेडिकल स्टोर है। मोहित रात में अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गये थे। मोहित सुबह जब अपनी दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। दुकान का शटर टूटा हुआ था। मोहित जब दुकान के अंदर पहुंचे और गुल्लक चेक की। उसमे रखे दो लाख रुपये गायब थे।

मोहित ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तब उनको समझ में आया की चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मोहित ने स्वरूप नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है | मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+