पूरा परिवार मिलकर देता है चोरी की वारदात को अंजाम, देखें सीसीटीवी फुटेज
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस भी परेशान है। हालिया मामले में पुलिस को एक ऐसे चोर गिरोह की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये गिरोह अलग-अगल कई चोरों का नहीं बल्कि एक परिवार है, जो मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

बच्ची भी है इस चोर गिरोह में शामिल
मामला वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र का है जहां कि एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने लिए पूरा परिवार ही ग्राहक बन कर आ गया। ये परिवार की वारदात को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर भी हो गया। इस गिरोह में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने चोरी के लिए एक मासूम को जरिया बनाया है।
बिछिया खरीदने आये थे ग्राहक बन कर
दुकानदार ने दुकान का नाम न छापने की शर्त पर oneindia को बताया 'बीते 01 सितम्बर को दोपहर करीब 3 बजे के आसपास जब मैं अपने एक सहयोगी के साथ किसी अन्य काम में व्यस्त था, तभी मेरी दुकान पर सबसे पहले एक बुजुर्ग दम्पति आए। महिला मुझसे चाँदी की बिछिया की कीमत जानने लगी और उसके बाद दो नौजवान भी साथ ही मेरी दुकान के अंदर आ गए। इनकी उम्र करीब 30 से 32 साल के आसपास थी। हम सब व्यस्त होने के साथ ही उस महिला को सामान भी दिखा रहे थे। इसी बीच एक शख्स अपने हाथ में बच्ची को लेकर आया और सबसे पहले वो कुर्सी पर बैठ गया और बाद में मेरी तरफ पीठ कर खड़ा हो गया। चारों ओर से जजीरें होने के कारण मुझे दिखाई नहीं दिया और उन्होंने कांउटर में लगे हुए चांदी के पायल और कुछ सामान बच्ची के कपड़े में छिपा दिए और चलते बने।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दूकानदार के दिए हुए सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे एक-एक कर पूरा परिवार दुकान में दाखिल हुआ और बच्ची के कपड़े के सहारे चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस की माने तो अभी तक इस मामले में कोई कम्प्लेन नहीं आयी है। अगर तहरीर दी गई तो करवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications