Sambhal News: जामा मस्जिद के पीछे इस जगह से आई थी भीड़, ऐसे शुरू हुई हिंसा, संभल मामले में बड़ा खुलासा
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद भी रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रोन कैमरे से बनाए गए वीडियो में कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है।
पुलिस के मुताबिक, संभल की जिस सड़क से भीड़ आई थी। वहां कोई सुरक्षा नहीं थी। जामा मस्जिद के पिछले हिस्से में स्थित हाफिजों वाली मस्जिद वाली सड़क से भीड़ एकत्र हुई थी।

वीडियो से यह भी साफ हो रहा है कि धीरे-धीरे एकत्र होनी शुरू हुई। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए।
भीड़ ने पहले निजी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू की। तोड़फोड़ के बाद भीड़ उग्र हो गई और इसके बाद ही आगजनी की गई।
जब पुलिस ने मोर्चा संभाला तो भीड़ पथराव और फायरिंग करती हुई उसी सड़क से लौटी जिससे वह जामा मस्जिद तक पहुंचे थे। अंदेशा है कि इसी भीड़ ने नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पथराव किया।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जो वाहनों में आग लगाई गई थी या तोड़फोड़ की गई थी उसका तकीनीकी मुआयना एआरटीओ द्वारा किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनने के बाद उपद्रवियों से वसूली भी की जाएगी। अनुमान है कि उपद्रवियों ने करीब दो करोड़ का शहर में नुकसान किया है।












Click it and Unblock the Notifications