शव दफनाने को लेकर बिगड़ा माहौल, आमने सामने आये दो पक्ष
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में एक युवक के शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों समुदाय के आमने सामने आने से गांव में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में तनाव की स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने पैमाइश कराने के बाद उसी जगह मृतक के शव को दफना दिया गया।

यह था मामला
कौशांबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में शुक्रवार की शाम खलील अहमद उर्फ सुब्बन की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शव को दफनाने के लिए रात में ही ग्रामीण कब्र खोदने लगे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के सामने कब्र खोदने का विरोध किया और पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलाई का काम बंद करा दिया। इसके बाद मृतक के परिजन अगने दिन फिर कब्र खोदने लगे। इस बात की जानकारी होते ही दूरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
हंगामे की सूचना पर पुरामुफ्ती थाना की पुलिस औऱ एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराई तो भूमि मृतक के परिवारीजनों की ही निकली। इसके बाद उसी जगह पर मृतक को दफना दिया गया। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए ऐहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications