सोमवार से मोहब्बत की निशानी Taj का दीदार हुआ महंगा, 5 गुना बढ़े टिकट के दाम

आगरा। दुनियाभर में मोहब्बत की निशानी के तौर पर मशहूर ताज दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। देश-दुनिया से लोग ताज की एक झलक पाने आते हैं, लेकिन सोमवार से आपके लिए ताज का दीदार करना महंगा हो जाएगा। 10 दिसंबर से ताजमहल में टिकट दरों में बढ़ोतरी हो रही है। अब आपको ताज के दीदार के लिए 5 गुना ज्यादा रकम खर्च करना होगा। अब आपको 50 रुपए की टिकट की जगह 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे, जबकि विदेशी नागरिकों को अब 1300 रुपए देने होंगे।

 Taj Mahal Ticket is 5 Times expensive from 10th December

दरअसल ताज महल के लिए आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया। नई दरें 10 दिसंबर से लागू हो जाएगी। वर्तमान में भारत के नागरिकों को 50 रुपए का एंट्री टिकट लेना होता है, जबकि विदेशी पर्यटक 1100 रुपए का टिकट लेना पड़ता है।

आपको बता दें कि ताजमहल में एंट्री के लिए 50 रुपए का भी टिकट होगा, लेकिन इस टिकट से आप ताजमहल के एक सीमित दायरे में ही घूम सकेंगे। 200 रुपए का शुल्क शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए लिया जाएगा। इसके लिए गुंबद के अंदर जाने के लिए गेट पर ही बैरियर लगाया जाएगा, जहां टिकटों की जांच के बाद ही भीतर प्रवेश मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+