यूपी चुनाव: बरेली के झुमके को बदनाम कर रहे हैं ये दागी उम्मीदवार

लोग इस शहर को बढ़ते अपराध के लिए जान रहे हैं। यहां की राजनीति भी अपराध से अछूती नहीं है। यहां के कई नामी विधायक भी अपराध करने या साजिशन फंसाए जाने के कारण पहचाने जाते हैं।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का जिक्र करते ही बरेली का झुमका याद आ जाता है। बरेली के झुमके ने इस शहर को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। दरअसल बरेली के सर्राफा कारीगर अपनी कार्यकुशलता के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी जाने जाते हैं। लेकिन अब यह पहचान कुछ अलग तरह की हो गई है। लोग इस शहर को बढ़ते अपराध के लिए जान रहे हैं। यहां की राजनीति भी अपराध से अछूती नहीं है। यहां के कई नामी विधायक भी अपराध करने या साजिशन फंसाए जाने के कारण पहचाने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में यहां से बसपा के दो दागी तो भाजपा और सपा से एक-एक दगी उम्मीदवार चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

इन दागी उम्मीदवारों पर एक नजर:

1.

1.

वीरेंदर सिंह : बसपा के टिकट पर बिथरी सीट से अपना भाग्य अजमा रहे प्रत्याशी वीरेंदर सिंह दागी उम्मीदवार हैं। वीरेंदर सिंह पर बरेली जिले के साथ पड़ोसी जिले बदायूं में भी मामले दर्ज हैं। इस बात की पुष्टि उनका शपथ पत्र भी करता है। वीरेंदर सिंह पर आईपीसी की धारा 147/ 342/ 504/ 506/ 171/ 120b/ 306/ 468/ 504/ और 506 में मामले दर्ज हैं। वीरेंदर सिंह उस समय देश में चर्चा में आए थे जब कैंट थाना क्षेत्र के पुजारी की हत्या हो गई थी। जिसकी हत्या कराने का आरोप वीरेंदर सिंह पर लगा था। हालांकि जिसकी पोस्टमॉर्टम में यह भी खुलासा हुआ था की पुजारी की मौत दम घुटने से हुई थी।

2.

2.

वीरपाल सिंह यादव : सपा के जिला अध्यक्ष के रूप में 20 साल तक एक छत्र राज करने वाले वीरपाल सिंह यादव का राजनीतिक करियर भी बेदाग नहीं है। वीरपाल सिंह यादव पर थाना बारादरी में धारा 447 के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। वीरपाल पर थाना आंवला क्षेत्र की बेगम मस्जिद की जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लग चुका है। लेकिन इस केस के संबध में कोई मामला दर्ज नहीं है। वर्तमान में वीरपाल सिंह यादव बिथरी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी हैं।

3.

3.

सुल्तान बेग : मीरगंज विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर लड़ रहे विधायक सुल्तान बेग भी दागदार हैं। सुल्तान बेग पर 2 फरवरी 2010 में ट्रक लिफ्टिंग की लूट के संबंध में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। सुल्तान बेग मीरगंज विधानसभा सीट से दो बार विधायक बन चुके हैं। इस क्षेत्र में सुल्तान बेग बेहद लोकप्रिय नेता है।

4.

4.

धर्मपाल सिंह : आंवला विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह भी दागी हैं। जानकारी के मुताबिक बरेली दंगे के दौरान धर्मपाल ने अपने कुछ समर्थकों के साथ पुतला दहन किया था। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं धर्मपाल ने अपने नामांकन में इस बात का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि उनके ऊपर धारा 6 के अंतर्गत एक मामला दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+