यूपी के सरकारी अस्पताल में स्वीपर कर रहा इलाज, देखिए VIDEO
उत्तर प्रदेश में आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानेवाले सरकारी अस्पतालों की बदहाली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्वीपर मरीज का इलाज कर रहा है।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सरकारी जिला अस्पताल में एक स्वीपर मरीज का इलाज करता हुआ कैमरे में कैद हुआ। यूपी के सरकारी अस्पतालों की बदहाली बयां करनेवाला इसका वीडियो सामने आया है। जैसे ही एंबुलेंस ड्राइवर को लगा कि कोई इस घटना को कैमरे में कैद कर रहा है तो वह मरीज को लेकर फरार हो गया।

देश सरकार के सख्त आदेश और करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अपनी विवादित और भ्रष्ट कार्यशैली से बाहर नहीं निकल रहा है। रायबरेली जिला अस्पताल में स्वीपर मरीज का इलाज कर रहे हैं। यह नजारा अस्पताल परिसर में दिखा जहां खड़ी एक वैन में मरीज का इलाज स्वीपर कर रहा था। दोपहर में डॉक्टर अक्सर एसी कमरों में बैठे रहते है
स्वास्थ्य महकमे व जिला अस्पताल में फैली अव्यस्थाओं की हकीकत बयां करता यह वीडियो आप भी देखिए।












Click it and Unblock the Notifications