2019 चुनाव से पहले यूपी बीजेपी में होगा बड़ा फेरबदल, ये बन सकते हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

Recommended Video

    PM Modi के खास Swatantra Dev Singh संभालेंगे UP BJP की कमान, Loksabha 2019 की तैयारी |वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की खबरों के बाद नए बीजेपी अध्यक्ष की रेस तेज होती दिखाई दे रही है। इस रेस में यूपी सरकार के एक मंत्री के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है और ये माना जा रहा है कि महेंद्र नाथ पांडेय के बाद इन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

    नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है

    नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है

    उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को नया पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद है। महेंद्र नाथ पांडेय को यूपी बीजेपी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें सिक्किम का गवर्नर बनाया जा सकता है। ये परिवर्तन लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए किए जाने की चर्चा है।

    स्वतंत्र देव सिंह को दी जा सकती है कमान

    स्वतंत्र देव सिंह को दी जा सकती है कमान

    स्वतंत्र देव सिंह का जन्म मिर्जापुर में हुआ था लेकिन वो जालौन में काम करते रहे हैं। वहीं बुदेलखंड इलाके को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ये दर्शाना चाहती है कि इस इलाके को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश 2019 चुनावों के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में पार्टी किसी प्रकार की लापरवाही के मूड में नहीं है।

    ओबीसी वोटों पर बीजेपी की नजर

    ओबीसी वोटों पर बीजेपी की नजर

    सूत्रों ने बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद उत्तर प्रदेश पर नजर रखेंगे जैसे उन्होंने पिछली बार रणनीति तैयार की थी। पीएम मोदी भी उत्तर प्रदेश पर फोकस कर रहे हैं लेकिन पार्टी को संगठन से पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। इसलिए पार्टी ने यूपी में नेतृत्व परिवर्तन करने का विचार किया है ताकि संगठन ठीक से काम कर सके। बीजेपी को उम्मीद है कि 2019 चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह का ओबीसी बैकग्राउंड पार्टी की मदद कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+