युवती ने चौराहे पर चीख-चीखकर सीएम योगी को क्यों कोसा! देखिए VIDEO
शहावपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस बड़े हत्याकांड में जिंदा बचे भाई-बहन चीख-चीखकर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
इलाहाबाद। इलाहाबाद समेत पूरे यूपी में हड़कंप मचाने वाले शहावपुर फैमली मर्डर केस में जिंदा बचे भाई-बहन इंसाफ मांगने सड़क पर उतर आये हैं। डरे सहमे भाई-बहन इंसाफ के लिए चिल्ला रहे हैं। सुभाष चौराहे पर रंजना ने चीख-चीख कर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर स्थानीय मंत्री, विधायक पर सवाल उठाये और कई आरोप भी मढे। रंजना ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह सुभाष चौराहे पर आत्मदाह कर लेगी क्योंकि सरकार यही चाहती है।

'सुरक्षा में नहीं हैं, हम बंधक बने हुए हैं'
रंजना ने मीडिया के सामने चीख चीखकर मदद के लिये गुहार लगाई । कहा कि उसे सर्किट हाउस में ठहराया है। लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे उसे वहां बंधक बना दिया गया है। सर्किट हाउस में खाने-पीने का भी इंतजाम नहीं है। उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता है। रंजना ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था अभी तक उसे पूरा नहीं किया। उसके मां-बाप के कातिलों को पुलिस फांसी की सजा दिलाने के लिए भी प्रयास नहीं कर रही है। बल्कि मामला रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है। जो पांच लोग पकड़े गये हैं। उन्हें भी बचाने का प्रयास हो रहा है।

नेता के घर यही मर्डर होता तो?
रंजना ने कहा कि उसकी दो बहनों से बलात्कार और मर्डर हुआ। माता-पिता की हत्या हो गयी। उसका सबकुछ खत्म हो गया है। अब क्या इससे भी बड़ी घटना होगी। यही घटना अभी किसी नेता के घर हुई होती तो ? रंजना ने कहा कि उसे व उसके भाई को मरने के लिये छोड़ दिया गया है । न डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुछ कर रहे हैं। न मंत्री नंद गोपाल । क्षेत्रीय विधायक विक्रमाजीत भी किसी मदद को नहीं आये। अगर यही घटना नेताओं के घर होती तो क्या तब भी पुलिस ऐसे शांत रहती।
रो-रोकर करती रही सवाल
रंजना रो रोकर सवाल करती रही। वह कहती रही कि - यूपी के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी जी, फूलपुर सांसद व डिप्टी सीएम केशव मौर्या, आखिर शांत क्यों हैं? उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के कारण मुख्यमंत्री महोदय भी कोई कार्रवाई करने से बच रहे हैं ? इतना बड़ा कांड होने के बाद भी विधानसभा में यह मुद्दा क्यों नहीं उठा ? लोगों के सामने क्या इससे बड़ा नरसंहार व रेप कांड होगा ? उत्तर प्रदेश सरकार लिए बड़े शर्म की बात है ? 5 लोगो को पकड़ कर मामला रफा-दफा किया जा रहा है ? आखिर बचे गुनाहगारों को क्यो नहीं पकड़ा जा रहा ? यही कांड यदि किसी नेता के परिवार में हुआ तो पूरे देश में हाहाकार मच गया होता।

शहावपुर में क्या हुआ था?
नवाबगंज के शहावपुर में किराना व्यवसायी मक्खन लाल साहू (50) उसकी पत्नी मीरा देवी (44) और दो बेटियों वंदना (18 वर्ष) व निशा (16 वर्ष) का 23 अप्रैल की रात कत्ल कर दिया गया। हत्यारों ने दोनों बेटियों की अस्मत भी लूटी थी। घटना के दिन रंजीत व रंजना घर में नहीं थे जिससे दोनों की जान बच गई।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications