इलाहाबाद: बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोस्तों ने की थी सूरज की हत्या
इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के बेला कछार में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे शाम को उसके दोस्त अपने साथ बुलाकर घर से ले गए थे। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद के फाफामऊ में रहने वाले पीएसी के रिटायर सिपाही गोपीनाथ मिश्र का बेटा सूरज प्रॉपर्टी डीलर था और थरवई के रहने वाले लवकुश व आलोक के साथ इलाहाबाद में प्रॉपर्टी का काम करता था। लगभग 15 दिन पहले लवकुश को बीच चौराहे पर सूरज के कुछ परिचितों ने पीट दिया था। बीच बाजार हुई अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए लवकुश ने प्लान बनाया और रात में सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी।

रात में हुई दारू पार्टी
सूरज के मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लवकुश व आलोक, सूरज के घर पहुंचे और सूरज को दारू पार्टी के बहाने बुलाकर ले गए। काफी रात बीतने के बाद भी सूरज नहीं लौटा तो परिजनों ने बारी बारी से सूरज व उसके दोस्तो को फोन किया। लेकिन सभी का फोन स्विच ऑफ जा रहे थे। परिजन रात भर परेशान रहे और सुबह खोजबीन शुरू हुई, इसी बीच फाफामऊ में बिनीता हास्पिटल के पीछे झाड़ियों में सूरज का शव पड़ा हुआ मिला।

दारू पीने के बाद मारी गई गोली
पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सूरज के शरीर से अल्कोहल की भी पुष्टि हुई है। यानी सबने पहले शराब पी और नशा हो जाने के बाद सूरज को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लवकुश व आलोक ने शव झाडियों में फेक दिया और मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए। लेकिन, मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications