‘अत्यधिक असंवेदनशील’, बलात्कार मामले में HC की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, जानिए मामला
सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए बयानों पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसमें कहा गया था कि बलात्कार पीड़िता ने 'उसने खुद ही मुसीबत को बुलावा दिया।' जस्टिस बीआर गवई की अगुआई वाली बेंच ने इस टिप्पणी को बेहद असंवेदनशील बताया है।
यह आलोचना उच्च न्यायालय द्वारा एक आरोपी बलात्कारी को जमानत दिए जाने के बाद आई, जिसमें पीड़िता द्वारा शराब पीने के बाद हमलावर के घर जाने के फैसले को मुसीबत को आमंत्रित करने वाला बताया गया।

न्यायमूर्ति बीआर गवई की अगुआई वाली पीठ ने इस तरह की टिप्पणियों को असंवेदनशील बताया और नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार जैसे संवेदनशील मामलों में न्यायिक सावधानी बरतने की हिदायत दी।
"कोर्ट की टिप्पणी बड़ा असर डाल सकती है"
सुप्रीम कोर्ट ने कहा ऐसे मामलों में जमानत दी जा सकती है लेकिन यह कहना कि उसने ने खुद मुसीबत को बुलाया, ये बहुत असंवेदनशील बयान है इस तरह की टिप्पणी न्यायाधीश को विचार करके ही कहनी चाहिए। एक छोटी सी टिप्पणी समाज पर बड़ा असर डाल सकती है।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और जस्टिस गवई दोनों ने न्यायालय के आदेशों के बारे में जनता की धारणा बनती है, खासकर यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मामलों में।
इलाहाबाद हाईहोर्ट ने क्या टिप्पणी की थी
बता दें सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक अन्य विवादास्पद आदेश को रोकने के अपने निर्णय के बाद यह हस्तक्षेप किया है। इस पिछले आदेश में यौन उत्पीड़न की गंभीरता को कम करके आंका गया था, जिसमें होईकोर्ट ने टिप्पणी में कहा था कि "महिला के स्तनों को पकड़ना या उसके "पजामे" के डोरी को पकड़ना बलात्कार का प्रयास नहीं माना जाता है।"
सर्वोच्च न्यायालय ने इस आदेश का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसकी आलोचना की और कहा कि यह "पूर्ण रूप से असंवेदनशील और अमानवीय दृष्टिकोण" को दर्शाता है और कानूनी सिद्धांतों की अवहेलना करता है।"
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने पिछले महीने अपने आदेश में तर्क दिया कि शिकायतकर्ता, जो एमए की छात्रा है, को आरोपी के घर जाने के अपने निर्णय के परिणाम के बारे में पता होना चाहिए था।
जिसको संज्ञान में लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय को उच्च न्यायालय के आदेश में की गई टिप्पणियों पर रोक लगाई और इस बात पर जोर दिया गया कि न्याय न केवल दिया जाना चाहिए बल्कि निष्पक्ष रूप से प्रशासित भी दिखना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया सिविल सोसाइटी नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस और पीड़िता की मां की याचिका से प्रभावित थी, जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का ने अनुरोध किया कि इस याचिका पर मामले से संबंधित चल रही स्वप्रेरणा कार्यवाही के साथ विचार किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications