Summer Special Train: रक्सौल - उधना एक्सेस उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों की राह ऐसे बनाएगी आसान
Summer Special Train Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन रक्सौल से 17 मई से 26 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा उधना से 18 मई से 27 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 11 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05559 रक्सौल-उधना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 मई से 26 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05.30 बजे प्रस्थान कर सिकटा से 05.55 बजे, नरकटियागंज से 06.25 बजे, बगहा से 07.02 बजे, कप्तानगंज से 08.47 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, गोण्डा से 12.22 बजे, बाराबंकी से 14.05 बजे, लखनऊ से 15.00 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 16.35 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 झांसी से 20.35 बजे, ललितपुर से 21.32 बजे, बीना से 23.42 बजे, दूसरे दिन संत हिरदा रामनगर से 02.10 बजे, सिहोर से 02.35 बजे, उज्जैन से 04.35 बजे, नागदा से 05.18 बजे, रतलाम से 06.25 बजे, गोधरा से 09.02 बजे, बड़ोदरा से 10.20 बजे तथा भरूच से 11.10 बजे छूटकर उधना 12.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 05560 उधना-रक्सौल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 मई से 27 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे प्रस्थान कर भरूच से 16.27 बजे, बड़ोदरा से 17.35 बजे, गोधरा से 18.43 बजे, रतलाम से 22.30 बजे, नागदा से 23.02 बजे, उज्जैन से 23.55 बजे, दूसरे दिन सिहोर से 01.52 बजे, संत हिरदा रामनगर से 02.35 बजे, बीना से 05.20 बजे, ललितपुर से 06.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 08.20 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 12.35 बजे, लखनऊ से 14.30 बजे, बाराबंकी से 15.05 बजे, गोण्डा से 16.30 बजे, गोरखपुर से 19.05 बजे, कप्तानगंज से 20.00 बजे, बगहा से 22.22 बजे, नरकटियागंज से 23.00 बजे तथा सिकटा से 23.22 बजे छूटकर तीसरे दिन रक्सौल 00.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, शयनयान श्रेणी के 07,वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications