Summer Special Train: आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Summer Special Train Latest News Indian Railway Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 04018/04017 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 06 फेरों हेतु बढ़ाया जायेगा।
04018 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली जं0 से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ से 17.45 बजे, सुल्तानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं0 से 21.15 बजे, औड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे तथा हाजीपुर से 02.45 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे पर 176 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में मिल रहीं ये खास सुविधाएं
04017 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं0 से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुल्तानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुंचेगी।
Indian Railway: आनंद विहार टर्मिनस - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लेकर आई यह नई अपडेट, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications