Indian Railway: आनंद विहार टर्मिनस - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लेकर आई यह नई अपडेट, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत

Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04030/04029 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 23 अप्रैल से 18 मई,2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04030 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ से 17.45 बजे, सुलतानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं0 से 21.15 बजे, औड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 02.50 बजे छूटकर मुजफ््फरपुर 04.30 बजे पहुंचेगी।

train

Indian Railway: बढ़नी-गोंडा, सीतापुर - शाहजहांपुर सवारी गाड़ी सहित पूर्व में निरस्त ये ट्रेनें हुईं बहाल
वापसी यात्रा में 04029 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 18 मई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं0 से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुलतानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 आरक्षित कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+