सरकारी डॉक्टर ने लगाया मरीज को ऐसा इंजेक्शन की परिवार में छा गया मातम

सुल्तानपुर। सरकार मरीजों के इलाज में बरती जा रही लापरवाही पर भले ही सख्त हो, लेकिन डॉक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जिला अस्पताल का है, जहां इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हास्पिटल परिसर में जमकर हंगामा काटा और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में पुलिस और हास्पिटल के अफसरों के आने के बाद मामला शांत हुआ। परिवार वालों ने गलत इंजेक्शन लगाए जाने को मौत का कारण बताया है।

sultanpur district hospital doctor causes one man dead

गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत
कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले के निवासी मृतक के तीमारदार इमरान ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का के डाक्टरों ने उनके पेशेंट के साथ इलाज में जमकर लापरवाही बरती। पेशेंट अजीज अशरफ की हालत सीरियस होने पर बार-बार डॉक्टर को बुलाया गया पर कोई वक़्त पर नहीं आया। इमरान ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल में अधिकारियों की मिली भगत से डाक्टरों की लापरवाही से पेशेंट की मौतें हो रहीं हैं पर अधिकारी डॉक्टर को बचाने में जुटे हैं। इमरान ने बताया कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनके पेशेंट की मौत हुई और जब डॉक्टर के बारे में पूछा गया कि इंजेक्शन किसने लगया है तो उसका जवाब देने से सभी कतरा रहे है।

सीएमएस बोले आरोप फर्जी
इस मामले पर सीएमएस योगेंद्र पति का कहना है की पौढ़ की मौत डॉक्टर की लापरवाही से नहीं हुई बल्कि अपने आप हुई है। मरीज को सांस फूलने की बीमारी पहले से थी। इसका ट्रामा सेंटर में पहले से इलाज चल रहा था और इसकी हालत जब नाज़ुक हो गई तो घर के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया। यहां डॉक्टरों ने इसको समुचित इलाज करके ट्रामा सेंटर भेजने की कवायद शुरू ही की थी की मरीज की मौत हो गयई, लेकिन यह लोग कुछ समझ नहीं पा रहे। इनका आरोप बिलकुल फर्जी है, अगर इस प्रकरण में कोई दोषी है तो लाश का पोस्टमार्टम करवा लिया जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+