मां के आंचल से लिपटकर सोई थी बच्ची, सुबह इस हाल में देखकर सन्न रह गया परिवार

सुलतानपुर। सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव सेवरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर स्थित कुएं से लगभग 3 वर्षीय लड़की की लाश मिली। लोगों के होश उस वक्त उड़ गए जब देखा कि लाश गांव की ही बच्ची अनन्या की है। 3 साल की अनन्या को उसकी मां ने रात में अपने पास सुलाया था, लेकिन रात में एक बजे जब मां की नींद खुली तो वह ये देखकर हैरान रह गई कि बच्ची अचानक से कहां गायब हो गई। काफी छानबीन के बात बच्ची का शव कुएं के अंदर मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मां के आंचल से लिपटकर सोई थी मासूम कैसे पहुंच गई मौत के मुंह में ?

मां के आंचल से लिपटकर सोई थी मासूम कैसे पहुंच गई मौत के मुंह में ?

मिली जानकारी के मुताबिक सेवरा गावं में रहने वाले असताब उर्फ़ सुनील पाण्डेय की लगभग 3 वर्षीय बेटी अनन्या को रोज की तरह मां सीमा पाण्डेय ने दूध पिलाकर अपने बगल सुला लिया था। जब रात लगभग 1 बजे मां की आँख खुली तो देखा कि अनन्या बिस्तर पर नहीं है। मां ने बेटी को बगल में ना पाकर शोर मचाया तो घर वाले भी जग गए। देखते ही देखते शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नही चला।

 पुलिस की मदद से मिला बच्ची का सुराग

पुलिस की मदद से मिला बच्ची का सुराग

सुबह परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। कूरेभार पुलिस ने शिकायत पर नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज की और मौके पर पहुंचे प्रभारी एसओ एचडी यादव व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय लेखराज सिंह ने पूछताछ शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को पुलिस ने गांव से बाहर घर से लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में लगभग 12 बजे गायब हुई लड़की की लाश को बरामद किया। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर अर्धरात्रि में 3 वर्षीय लड़की गांव से बाहर कुएं में कैसे गिरी?

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी बॉडी

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी बॉडी

मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी एचडी यादव व सीओ बल्दीराय ने बच्ची की लाश को ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग की मौत के बारे में अभी कुछ नहीं पता चल पाया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बाबत थाना प्रभारी एचडी यादव ने बताया कि जाँच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में द्वितीय विश्‍व युद्ध के दो बम मिलने से दहशत, बुलाई गई सेना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+