Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल में द्वितीय विश्‍व युद्ध के दो बम मिलने से दहशत, बुलाई गई सेना

पश्चिम बंगाल के नादिया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां पर द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय के दो बम मिलने से हड़कंप मच गया है। ये बम नादिया के 'बोमा पुकुर' नामक जगह पर मिले हैं। फिलहाल सेना को बुला लिया गया है और वह इन बमों को अपने साथ जांच के लिए ले जाएगी।

नादिया। पश्चिम बंगाल के नादिया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां पर द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय के दो बम मिलने से हड़कंप मच गया है। ये बम नादिया के 'बोमा पुकुर' नामक जगह पर मिले हैं। फिलहाल सेना को बुला लिया गया है और वह इन बमों को अपने साथ जांच के लिए ले जाएगी।।

world-war-ii-bombs-west-bengal

100 किलोग्राम का एक बम

प्रत्‍येक बम का वजन 100 किलोग्राम है और इनका पता उस समय चला जब खुदाई कर रहे मजदूर इस पर लड़खड़ा कर गिर पड़े। नादिया पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने वाले हैं और यहां पर राजनीतिक माहौल है। बम मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव वालों ने यहां पर भीड़ लगा ली। ये वे लोग थे जो रैलियों में भाग लेने आए थे लेकिन बमों के बारे में जानकारी मिलते ही वे अपनी उत्‍सुकता रोक नहीं पाए और यहां चले आए। वहीं पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हर बम की लंबाई 50 इंच और चौड़ाई 38 इंच है। पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि ये बम द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय के हैं। पुलिस ने बताया कि सेना को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी ताकि वह जरूरी कार्रवाई कर सके।

अमेरिकी सेना का एयरबेस

जानकारी मिलते ही कोलकाता से सेना के अधिकारी यहां पहुंचे। नादिया और कोलकाता की दूरी 100 किलोमीटर है। सोमवार को सेना ने बम को परीक्षण किया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि जरूरी मंजूरी के बाद सेना बमों को अपने साथ ले गई। फिलहाल इन दोनों बमों को हंसखलि पुलिस स्‍टेशन में रेत के ढेर के नीचे रखा गया है। नादिया प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बम सन् 1940 के शुरुआती दौर के लगते हैं।पश्चिम बंगाल की कल्‍याण सिटी को द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय इसे रूजवेल्‍ट टाउन के तौर पर जानते थे और यह अमेरिकी सेना का एयरबेस हुआ करता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसा हो सकता है कि दोनों बम का संबंध उसी एयरबेस से हो। कल्‍याणी सिटी पश्चिम बंगाल का सबसे साफ शहर है और यहां पर अभी तक द्वितीय विश्‍व युद्ध के अवशेष मौजूद हैं। यहां पर कप्‍पा स्थित एयरफोर्स स्‍टेशन से लेकर, पुराने मिलिट्री बैरक्‍स और उतारबोराथ में स्थित आर्मी हास्पिटल को अमेरिकी सैनिकों के नाम पर रखा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+