'दरोगा साहब रात में 2 बजे मुझे गंदे-गंदे मैसेज भेजते हैं'

यूपी के मैनपुरी में एक थाने पर तैनात दरोगा पर आरोप लगा कि वह एक महिला को अश्लील मैसेज भेज उसे तंग करता है। परेशान महिला ने गुरूवार को एसपी के पास पहुंच रंगीन मिजाज दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक थाने पर तैनात दरोगा पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा उसे अश्लील मैसेज भेज परेशान करता है। महिला ने गुरूवार को एसपी ऑफिस पहुंच इस रंगीन मिजाज दरोगा के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

दरोगा को कैसे मिला महिला का नंबर?

दरोगा को कैसे मिला महिला का नंबर?

मामला मैनपुरी के किशनी थाना का है जहां तैनात दरोगा राधारमण पर एक महिला ने मैसेज भेज परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह कुछ दिनों पहले एक काम से किशनी पुलिस थाने गई थी। महिला ने बताया कि उसने थाने में एक पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा था। उस वक्त थाने में तैनात दरोगा राधारमण ने उससे शिकायत-पत्र पर अपना नंबर लिखने को कहा। महिला को उसवक्त दरोगा की नीयत का अंदेशा नहीं था और उसने अपना मोबाइल नंबर लिख दिया।

अश्लील मैसेज भेजने लगा दरोगा

महिला ने बताया कि थाने से घर के आने के कुछ ही दिन बाद उसके मोबाइल पर रोज मैसेज आने लगा। पता करने पर मालूम चला कि यह नंबर दरोगा राधारमण का है। दरोगा महिला को प्रेम संदेशों के साथ-साथ अश्लील संदेश भी भेजने लगा था जिससे महिला काफी परेशान थी। तंग आकर महिला ने गुरूवार को एसपी ऑफिस पहुंच मोबाइल में आए हुए संदेश दिखाते हुए दरोगा के खिलाफ शिकायत की।

एसपी ने दरोगा को किया संस्पेंड

दरोगा पर महिला के गंभीर आरोपों को सुन एसपी ने तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी दरोगा राधारमण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया साथ ही उसके खिला विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए। बता दें कि दरोगा राधारमण इससे पहले भी वर्दी में एक बारबाला पर पैसे उड़ाने की वजह से चर्चा में आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+