शियाट्स में राष्ट्रगान कराये जाने की मांग पर छात्र को मिली सजा, बवाल

शियाट्स में बाइबिल की प्रार्थना होती है। हिंदू छात्रों की मांंग है कि कॉलेज में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी हो। इस मांग पर एक छात्र को निलिंबित किया गया।

इलाहाबाद। यूपी में इलाहाबाद के नैनी स्थित शियाट्स कॉलेज में राष्ट्रगान गाये जाने की मांग कर रहे छात्र को निलंबित कर दिया गया है जिसके बाद साथी छात्रों ने जमकर हंगामा किया। साथी छात्रों ने बताया कि अभय गोस्वामी ने कालेज में राष्ट्रगान अथवा वंदेमातरम की मांग पर ज्ञापन दिया था। उसने मांग की थी कि यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में किसी एक को अनिवार्य किया जाय। छात्र की इस मांग पर शियाट्स प्रशासन ने अभय को वार्ता के लिए बुलाया और फिर कुलानुशासक ने उसे निलंबन पत्र पकड़ा दिया।

शियाट्स में राष्ट्रगान कराने की मांग की तो छात्र को मिली सजा

क्या लिखा निलंबन पत्र में
शियाट्स के कुलानुशासक डा. देवा राज बागडू द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि छात्र अभय सोशल साइट्स के माध्यम से संस्थान का माहौल खराब कर रहे हैं। प्राक्टोरियल बोर्ड के निर्णय पर इन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में छात्र संस्थान की किसी भी गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता है। गौरतलब है कि छात्र अभय गोस्वामी ने 3 अप्रैल को शियाट्स प्रशासन से वंदेमातरम अथवा राष्ट्रगान की व्यवस्था करने की मांग की थी। इस पर कुलसचिव डा. आरबी लाल ने अभय को वार्ता के लिए बायोटेक्नॉलॉजी के ऑडिटोरियम में बुलाया था। जब अभय वहां पहुंचा तो उसे निलंबन की सूचना दी गई । अब अभय 21 अप्रैल को अपने पैरेंट्स के साथ अपना पक्ष रखेगा।

शियाट्स में राष्ट्रगान कराने की मांग की तो छात्र को मिली सजा

सिर्फ होती है बाइबिल की प्रार्थना
दरअसल शियाट्स कालेज में केवल बाइबिल की प्रार्थना होती है। लंबे समय से संस्थान में हिंदू और मुस्लिम छात्रों की मांग रही है कि डिवोशन सेशन में उनकी धार्मिक प्रार्थनाएं भी शामिल कराई जाएं। इसे लेकर कई बार मांग उठी और उन मांगों को इसी तरह दबा दिया गया। लेकिन इस बार पीजी मैनेजमेंट का शोध छात्र अभय गोस्वामी ने साथी छात्रों के साथ कुलसचिव को ज्ञापन देकर राष्ट्रगीत अथवा राष्ट्रगान की मांग करने लगा तो मामला दूसरा ही रूप पकड़ने लगा। बताया जाता है कि छात्रों ने विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के गठन की भी मांग कर दी थी। इन सब मुद्दों पर छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया गया था और फिर निलंबन की कार्रवाई हुई।

पीआरओ बोले ये कोई प्राइमरी स्कूल नहीं है
शियाट्स कालेज के पीआरओ रमाकांत दुबे ने कहा कि बाइबिल प्रार्थना है। यहां 14 से 15 हजार छात्र हैं और यह कोई प्राइमरी स्कूल नहीं है, कि छात्रों को इकट्ठा कर राष्ट्रगान कराया जाये। संस्थान भी राष्ट्रगान का पूरा सम्मान करता है। शोधछात्र अभय गोस्वामी कालेज का माहौल खराब कर रहे थे। इनकी मांग थी कि छात्रसंघ का गठन हो। सोशल साइट्स पर वह तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर छात्रों को बहका रहे थे। इसी वजह से उन्हें निलंबित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+