VIDEO: मेमोरी कार्ड के लिए छात्र ने अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट

आगरा। आगरा के थाना मलपुरा के ककुआ में दो दिन पूर्व हुई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चैंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में जिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है, वो मृतक छात्र की क्लास में ही पढ़ता था। पुलिस के अनुसार मोबाइल की चिप को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्र ने दूसरे छात्र को खेत पर किसी बहाने से बुलाया और स्कूल की बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

student murdered his class mate due to not giving money against memory card

मामला आगरा के थाना मलपुरा ककुआ का है जहां के निवासी आशिफ 12 वर्ष पुत्र सलीम खान सेवला सराय स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह 2 फरवरी दोपहर 3 बजे साइकिल से गांव भाई में ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन किसी ने उसे गांव के पूर्व प्रधान शीतल प्रसाद के खेत में ले जाकर उसकी बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी थी। जब शाम चार बजे गाय को भगाने के लिए खेत पर पूर्व प्रधान का भाई रघुवीर सिंह पहुंचा तो घटना की जानकरी हुई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने आज खुलासा करते हुए छात्र आशिफ की हत्या के आरोप में उसी की कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र ने आशिफ की हत्या की बात कबूल की है और बताया कि मोबाइल की चिप को लेकर विवाद हुआ था। नाबालिक हत्यारोपी आशिफ को उसकी मोबाइल चिप के पैसे नहीं देना चाह रहा था, जिसके लिए आशिफ को उसने बहाना बनाकर खेत पर बुलाया और खेत में उसकी स्कूल बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी।

एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण ने बताया कि थाना मलपुरा क्षेत्र में नाबालिग की हत्या हो गई थी जो कक्षा 9 का विद्यार्थी था। मामले में छानबीन के बाद एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ जो नाबालिक है पूरी घटना एक मेमोरी कार्ड के लिए हुई थी। आरोपी नाबालिग ने आसिफ को मेमोरी कार्ड देने के लिए बहाने से खेत पर बुलाया और उसके बाद उसे गला घोंटकर मार दिया था।

मृतक के पिता सलीम के मुताबिक उनके बेटा स्कूल पढ़ने गया था। एस एस स्कूल में सुबह वहां से 2 बजे लौट कर आया। घर पर जब वो आया तो उसे फोन आया और वह चला गया फिर वह लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। बाद में उसका शव खेत में पड़ा मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+