बसपा नेता की बहू के कमरे में मिली छात्र की अर्द्धनग्न लाश, हंगामा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का संवेदनशील जिला मऊ में बवाल मचा हुआ है। ये बवाल और तोड़फोड़ मऊ के छात्रनेता कर्ण सिंह की लाश घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव मोहल्ले में बसपा के जिला उपाध्यक्ष पीसी राम के घर में मिलने से मचा है। शव पर कई जगह चोट के और गले में रस्सी का निशान है। कर्ण सिंह की लाश बरामद होने की खबर मिलते ही पूरा शहर जल उठा। पुलिस जब लाश लेने पहुंची तो मोहल्ले वालों ने पथराव शुरु कर दिया और ट्रक एवं बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस और छात्रों के बीच घंटों चली झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फिर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंची।
इस मामले में कर्ण सिंह के पिता लाल बहादुर सिंह ने बसपा नेता, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा और बहू पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी कर्ण सिंह उर्फ पिंटू (20 वर्ष) डीसीएसके पीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वर्ष 2012 में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी बसपा के जिला उपाध्यक्ष पीसी राम उर्फ फूलचंद राम ने कर्ण सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिए थे।

इसी बीच घोसी पहुंची जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद दुबे भी मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस ने शव रखकर जाम लगाए छात्रों को लाठी भांजकर खदेड़ा और शव को फिर लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों में हत्या का लगता है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications