Reality of BHU: लड़कियों ने बयां की आपबीती, बताया कैसी-कैसी गंदी हरकतें करते हैं लड़के
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कैंपस में छात्रा से छेड़खानी के बाद बवाल मचा हुआ है। छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच बीएचयू की एक पूर्व छात्रा ने विश्वविद्यालय का अपना अनुभव साझा किया है जो चौंकाने वाला है। छात्रा का नाम जयंतिका सोनी है और एक वेबसाइट ने उसका लेख छापा है। जयंतिका ने लिखा है कि कैसे एक बार उसके सामने ही एक लड़का गंदी हरकत करने लगा। जयंतिका ने लिखा है कि बीचएयू में 4 साल तक हमने भी ये घटनाएं झेली हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं जयंतिका ने क्या-क्या लिखा है उस लेख में।

लड़का स्कूटर से आया और सामने ही करने लगा गंदा काम
जयंतिका ने लिखा है कि बीएययू में फर्स्ट ईयर के दौरान निर्देश दिए गए कि हॉस्टल में 7 बजे से पहले किसी भी हालत में पहुंच जाना है। यह खुद की सुरक्षा के लिए पालन करना जरुरी है। उसने बताया कि एक दिन गर्मी की दोपहर 3 बजे मैं अपनी एक दोस्त के साथ सेमी सर्कुलर रोड नंबर 5 के रास्ते स्विमिंग पुल से गांधी स्मृति महिला छात्रावास आ रही थी। तभी एक लड़का सफेद स्कूटर से आया और बिल्कुल हमारे सामने रुका। उसके बाद उसने हमारे सामने गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में यह मेरे लिए पहले मौका था कि मुझे यूनिवर्सिटी के अंदर यह सब कुछ देखने को मिला।
Recommended Video


महिला की छाती छूकर हंस रहे थे मनचले
जयंतिका ने अपने लेख में लिखा है कि इसी साल मेरी एक दोस्त को विश्वकर्मा हॉस्टल के पास शाम को 5 बजे मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वे लोग महिला की छाती को छूकर हंस रहे थे और यह उनकी मर्दानगी थी। अपने लेख में जयंतिका ने लिखा है कि पहले साल ने यह सिखा दिया कि हमें सेमी सर्कुलर रोड़ नंबर-5 का इस्तेमाल नहीं करना है।'

लड़के बाइक से आए और कहा- 5000 दूंगा, चलेगी क्या
बीचएयू की एक पूर्व छात्रा मिनीश्री ने बताया कि मैं रिक्शे पर थी और लंका गेट के पास बाइक से दो लड़के आए। एक बोला- एक रात के 5000 रुपए दूंगा चलोगी क्या। बहुत गुस्सा आया, लेकिन क्या करती। उस दिन मैं बहुत रोई थी। कैंपस और उसके बाहर कई जगह लड़के इस फिराक में रहते हैं कब फिजिकल छूने को मिले।

गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लड़के करते हैं गंदा काम
मिनीश्री ने बताया कि नवीन गर्ल्स हास्टल के बाहर कई लड़के गंदी हरकत करते हैं। हम लोगों ने शिकायत की तो प्रॉक्टर ने कहा- पकड़ों उन्हें, लेकिन गेट बंद होता है तो क्या खिड़की से कूदकर पकड़ लें। हम लोगों ने लिखित में शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications