TV सीरियल वाला कत्ल: सौतेली माँ ने बेटे को उतारा मौत के घाट, पड़ोसन के साथ मिलकर शव लगाया ठिकाने
दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक जल्लाद सौतेली माँ ने पड़ोसिन के साथ मिलकर अपने 11 वर्षीय सौतेले बेटे की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव सेप्टिंक टैंक में छिपा दिया। हैरानी की बात तो ये है कि उसने इस पूरी साजिश की पटकथा एक टीवी सीरियल को देखकर लिखी।
बता दें कि गाजियाबाद के गाेविंदपुरी स्थित डबल स्टोरी कालोनी में रहने वाले पीड़ित पिता 'राहुल' का 3 साल पहले बुलंदशहर की राजकुमारी से तलाक हुआ था। जिसके बाद राहुल का 11 वर्षीय बेटा 'शब्द' उर्फ 'सद्दी' राहुल के पास आया और बेटी तपस्या को राजकुमारी अपने साथ ले गई। कुछ ही महीने बाद राहुल की बागपत की रहने वाली 'रेखा' से शादी हुई।

बताते चलें कि राहुल और रेखा, दोनों की यह दूसरी शादी थी। रेखा काे पहले पति से एक डेढ वर्षीय बेटी 'परी' थी। तलाक के बाद राहुल नोएड़ा रहने लगा था, लेकिन रेखा से शादी के बाद दोनों यहीं यानी गाजियाबाद के गाेविंदपुरी स्थित डबल स्टोरी कालोनी में रहने लगे थे। राहुल यहां रहकर अपने पिता के सैलून में काम करता था।
अब एक घर में पिता 'राहुल', बेटा 'शब्द', शब्द की सौतेली माँ 'रेखा' और शब्द की सौतेली बहन 'परी' रह रहे थे। शुरू में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन धीरे-धीरे रेखा को अपनी बेटी के और खुद के भविष्य की चिंता सताने लगी। रेखा के अनुसार, शब्द के बर्ताव से उसे लगता था कि वह भविष्य में उन्हें अपने पास नहीं रखेगा। उसकी बेटी को भी भाई जैसा प्रेम नहीं मिलेगा। ऐसे में यदि शब्द को वक्त रहते रास्ते से नहीं हटाया गया, तो भविष्य अच्छा नहीं होगा।

वहीं, रेखा का कालोनी में ज्यादा महिलाओं के साथ तो मिलना जुलना नहीं था, लेकिन उसकी एक पड़ोसन 'पूनम' से उसकी अच्छी दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर काफी आना-जाना था। कुछ दिन पहले रेखा ने उसे शब्द के बर्ताव के बारे में बताया। उसी समय टीवी में क्राइम पर आधारित एक सीरियल आ रहा था। जिसमें युवक की हत्या करने के बाद पत्थर से बांधकर नहर में फेंका गया।
बस यही से रेखा और पूनम ने शब्द की हत्या की पटकथा लिख दी और उसे रास्ते से हटाने और पुलिस से बचने की योजना बनानी करना शुरू कर दी। योजना के अनुसार, रविवार को पति राहुल जिस सैलून पर काम करता था, वहां भीड़ रहती है। ऐसे में पति व ससुर दुकान पर ही रहते थे। इसलिए रेखा और पूनम ने रविवार का दिन ही हत्या के लिए चुना।

इसके बाद रविवार की सुबह पड़ोसन 'पूनम' रेखा के घर पहुंची। यहां पूनम ने टॉफी देने के बहाने से शब्द को कमरे में बुलाया और उसके हाथ पकड़ लिए। पीछे से रेखा ने चुन्नी से उसका गला दबा दिया। मौत होने पर पूनम और रेखा ने सेफ्टी टैंक का स्लाप तोड़ा और स्लाप के पत्थर का टुकड़ा शब्द के पैर में बांधकर उसे सेफ्टी टैंक में फेंक दिया।
इधर, सैलून पर काम कर रहे शब्द के पिता राहुल को जब पता चला कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे से शब्द लापता है और शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा है, तो राहुल ने थाने में शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन तो शुरू कर दी, लेकिन राहुल का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने पाया कि सभी सीसीटीवी फुटेज में शब्द मकान के अंदर जाता तो दिखा रहा है, लेकिन किसी में भी वह बाहर आता नहीं दिख रहा। बस यहीं से पुलिस का माथा ठनका और शक के आधार पर पुलिस ने घर में तलाशी शुरू दी।
इस बीच एक पुलिसकर्मी की नजर घर के सेप्टिक टैंक के ऊपर गई। दरअसल, सेप्टिक टैंक का स्लाप टूटा हुआ था। उसपर लकड़ी का फट्टा भी रखा था। शक के आधार पर पुलिस ने लाठी से टैंक को खंगाला तो अंदर शव का पता चला। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो वह राहुल के लापता बेटे 'शब्द' का ही था। उसके दाहिने पैर में चुन्नी से पत्थर बंधा हुआ था। गले पर चोट के निशान थे।

इसके बाद सूचना पर एसएचओ मोदीनगर पुष्पराज सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान रेखा बार-बार अपने बयान बदलने लगी। पुलिस ने हिरासत में लेकर रेखा से अपने अंदाज में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसे शब्द से असुरक्षित भविष्य का खतरा था। उसे लगता था कि शब्द बड़ा होकर पारी का हक़ चीन लेगा और उन्हें अपने साथ नहीं रखेगा। और इस सब में राहुल भी उसका साथ देगा। इसलिए उसने हत्या की। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चुन्नी बरामद कर ली गई है। शब्द की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शब्द के लापता होने के मुकदमे को ही हत्या में तरमीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications