ममता बनर्जी के गढ़ में अखिलेश की सपा करेगी 2024 की रणनीति को लेकर चुनावी मंथन

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव कोलकाता में चुनावी मंथन करेंगे। ममता और अखिलेश की ट्यूनिंग का ही असर है कि अब अखिलेश 2024 की चुनावी रणनीति को धार देने पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे।

अखिलेश

Samajwadi Party national executive meeting in Kolkata: अगले साल देश में होने वाले आम चुनाव से पहले अपनी तैयारियों की रणनीति बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के दिग्गज कोलकाता में जुटेंगे। यहां आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के घर में सपा का यह मंथन काफी अहम होगा क्योंकि ममता पहले ही 2024 में बीजेपी को मात देने की रणनीति में जुटी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो समाजवादियों का यह जुटान काफी अहम होगा।

18-19 मार्च को होगी कार्यकारिणी की बैठक

18-19 मार्च को होगी कार्यकारिणी की बैठक

समाजवादी पार्टी 18 और 19 मार्च को कोलकाता में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगी। यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित की जा रही है। माना जाता है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अच्छी केमिस्ट्री है। इसका फायदा अखिलेश भी उठाना चाहते हैं।

2022 के चुनाव में दिखी थी ममता के साथ ट्यूनिंग

2022 के चुनाव में दिखी थी ममता के साथ ट्यूनिंग

इसकी एक वजह ये भी है कि यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने सपा के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ा था। हालांकि उनके उम्मीदवार विजयी नहीं हुए लेकिन उन्होंने अखिलेश के समर्थन में बनारस में मोदी के गढ़ में एक बड़ी रैली की थी। इस रैली में अखिलेश भी पहुंचे थे। ममता और अखिलेश की ट्यूनिंग आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान भी दिखाई दे सकती है। अखिलेश अपनी रणनीति को धार देने के लिए अब ममता के राज्य में चुनावी मंथन करेंगे।

गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने की कोशिश में हैं ममता

गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने की कोशिश में हैं ममता

दोनों पार्टियों के 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी रणनीति पर चर्चा करने की संभावना है। ममता एक गैर-कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने की दिशा में भी काम कर रही हैं क्योंकि वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कथित तौर पर नाखुश हैं। टीएमसी ने हाल ही में मेघालय में विधानसभा चुनाव लड़ा था और राहुल ने पार्टी पर चुनावी मैदान में रहकर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया था।

यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

अखिलेश पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन 2024 के चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सपा ने राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी), महान दल, अपना दल (के) और जनवादी पार्टी सहित अन्य के साथ मिलकर 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा था। बाद में, SBSP और महान दल अलग हो गए। अखिलेश पहले ही कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन से इनकार कर चुके हैं।

बदलते सियासी समीकरण पर अखिलेश की नजर

बदलते सियासी समीकरण पर अखिलेश की नजर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 में बनने वाले नए सियासी समीकरण पर भी निगाह बनाए हुए हैं। उनको इस बात का भरोसा है कि भाजपा को हराने के लिए नए मोर्चे के गठन की उम्मीद है। उन्होंने नए मोर्चे के संभावित चेहरों के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का नाम लिया। अखिलेश का बयान, किसी भी चुनाव-पूर्व गठबंधन से इनकार करते हुए, ममता के यह कहने के कुछ दिनों बाद आया कि टीएमसी 2024 के चुनावों में अकेले उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+