आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम ने वापस लौटाई सरकारी सुरक्षा, बोले- हमें सिक्योरिटी कवर की जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 26 सितंबर। समाजवादी पार्टी ने नेता दिग्गज नेता व विधायक आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम ने राज्य सरकार की ओर दिए गए गनर को वापस भेज दिया है। सपा के दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें सरकारी सुरक्षा कवर की आवश्यकता नहीं है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी अब दिल्ली से रामपुर वापस लौट गए हैं।

Azam Khan and Abdullah Azam

आजम खान इस समय दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी दिल्ली में ही हैं। आजम खान ने राज्य सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा को ये कहते हुए वापस कर दिया कि उन्हें इसी कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी सरकार से उनकी सुरक्षा के लिए आवंटित गनर वापस कर दिए। सपा के दोनों नेताओं के इस निर्णय के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सभी चारों गनर दिल्ली से रामपुर वापस चले गए।

अतिरिक्त एसपी संसार सिंह ने कहा कि एएसपी ने कहा कि विधायक आजम खान जब भी सुरक्षा की मांग करते हैं तो उन्हें एक गनर मुहैया कराया जाता है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत तीन गनर प्रदान किए गए थे। लेकिन दिल्ली से वापस होने के बाद सुरक्षाकर्मी रामपुर पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में तैनात किया गया था। लेकिन उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया। उन्हें बताया गया कि आजम खान को सुरक्षा की जरूरत नहीं है। एएसपी संसार सिंह ने आगे बताया कि एक और गनर वापस आ गया है जो आजम खान के बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम की सुरक्षा में तैनात था।

बता दें कि पिछले दिनों जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई के बाद वहां से मदरसा आलिया की सरकारी मशीन, कीमती किताबें और फर्नीचर बरामद किया था। अटकलें हैं कि आजम खान के सरकारी सुरक्षा को वापस करने के पीछे कहीं मुखबिरी का डर तो नहीं है।

Recommended Video

      Shivpal Yadav ने सपा को दिया एक और बड़ा झटका, मिलाया विरोधी से हाथ| वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+