योगी राज में लुटेरे, डकैत और बलात्कारी सेवक मान लिए गए: आजम
सपा के पूर्व मंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि यह चोर, लुटेरों और बलात्कारियों को मेडल देने की तैयारी में है।
मुरादाबाद। सपा के पूर्व मंत्री आजम खान ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ जाने को लेकर भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए सपा के पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज है ही नहीं।

आजम ने योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नई सरकार के नये मानक हैं। गुंडों को सेवक मान लिया गया है। जितने भी लुटेरे, अपराधी , बलात्कारी हैं वो सेवक मान लिए गये हैं। शायद अब उन्हें मेडल भी दिए जाने हैं, इस बात पर कि गोरक्षा, लव जिहाद, महिला और तीन तलाक के नाम पर इन्हें छूट है।
आजम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिसने भी भगवा दुपट्टा डाल लिया, उसे सर्टिफिकेट मिल गया है। उसे न पुलिस रोक सकती है, न कलेक्टर रोक सकता रामपुर छेड़खानी केस के बाद दिए अपने बयान पर उन्होंने कहा, ' जब तक प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है खुलेआम प्रदेश में बल्त्कारी घूम रहे हैं तब तक औरतें अपनी इज्जत के लिए थोड़ा लिहाज करें, ऐहतियात बरतें।'












Click it and Unblock the Notifications